{"_id":"69a6d684219001e37d00cf11","slug":"on-the-persuasion-of-the-station-in-charge-the-villagers-burnt-holika-in-pritampur-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-167070-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: थाना प्रभारी के समझाने पर प्रीतमपुर में ग्रामीणों ने किया होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: थाना प्रभारी के समझाने पर प्रीतमपुर में ग्रामीणों ने किया होलिका दहन
विज्ञापन
प्रीतमपुर में सफाई करते कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने होली नहीं मनाने का किया था एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। प्रीतमपुर गांव में होलिका दहन स्थल के पास लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या का समाधान करा दिया गया है। ग्रामीणों ने इस बार होली न मनाने का एलान किया था। इसकी खबर अमर उजाला में छपने पर प्रशासन हरकत में आया। सोमवार रात को खुटार के थाना प्रभारी श्याम वीर सिंह ने गांव पहुंचकर समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने विधिवत होलिका दहन किया।
प्रीतमपुर गांव में गत कई वर्ष से होलिका स्थल के पास सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने कई बार सक्षम अधिकारियों से समस्या का निदान कराने की गुहार लगाई। ब्लॉक के अधिकारियों ने गांव का दौरा करके मौका मुआयना भी किया। इसके बावजूद समस्या का निदान नहीं हो सका।
इससे नाराज ग्रामीणों ने इस बार होली नहीं मनाने का एलान किया था। अमर उजाला में गत एक मार्च को पृष्ठ आठ पर यह समाचार प्रकाशित होने पर नायब तहसीलदार, सीओ, बीडीओ आदि मौके पर गए और ग्रामीणों को होली मनाने के लिए राजी करने का प्रयास किया। इसी क्रम में सोमवार को देर रात खुटार के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ प्रीतमपुर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों को जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होली के बाद कराने के साथ ही त्योहार से पहले अस्थायी तौर पर होलिकास्थल मार्ग से जलभराव की निकासी कराने का आश्वासन दिया। एसओ के समझाने पर गांव के बड़े-बुजुर्ग होली मनाने के लिए सहमत हो गए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में गांव के युवाओं ने होलिकास्थल पर लकड़ियां डालीं और सोमवार की रात विधि-विधान से होलिका दहन हुआ।
इस मौके पर ग्राम प्रधान स्वामी दयाल सहित प्रहलाद, शिशुपाल, विनोद प्रधान, अंकराम, वेद प्रकाश आदि ने आखत डालने की शुरुआत की। बाद में अन्य तमाम ग्रामीणों ने आखत डाले।
Trending Videos