{"_id":"69c97c46077943813200fc64","slug":"pay-house-and-water-taxes-by-the-31st-or-face-a-12-interest-charge-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-169274-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 31 तक जमा करें गृह और जलकर, वरना देना होगा 12 प्रतिशत ब्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 31 तक जमा करें गृह और जलकर, वरना देना होगा 12 प्रतिशत ब्याज
विज्ञापन
नगर निगम में कर जमा करते हुए कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। इसके चलते समय से कार्यों को निपटाने के लिए रविवार को कई कार्यालय खुले। नगर निगम कार्यालय में गृहकर और जलकर जमा किया गया। 31 मार्च तक कर न देने पर 12 प्रतिशत ब्याज लगाया जाएगा। उप निबंधक कार्यालय में बैनामे किए गए तो जिला कोषागार में बजट को खपाने के लिए विभागों की ओर से बनाए गए बिलों की जांच चलती रही।
वित्तीय वर्ष की समाप्ति होने में तीन दिन शेष हैं। इसके चलते नगर निगम कार्यालय के कर विभाग में कर जमा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। 31 मार्च के बाद कर जमा करने पर 12 फीसदी ब्याज के साथ कर जमा किया जाएगा। मुख्य कर अधिकारी विपिन कुलदीप कुमार ने बताया कि रविवार शाम तक 298 उपभोक्ताओं ने 15 लाख से अधिक का गृहकर और जलकर जमा किया।
विभाग के लोगों के मुताबिक देर रात तक कर जमा करने की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह सदर उप निबंधक कार्यालय में बैनामा कराने वालों की भीड़ रही। शाम तक 20 लोगों ने बैनामा कराए। इससे 31,45,590 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। सब रजिस्ट्रार अरुण गुप्ता ने बताया कि विभाग के लोगों के मुताबिक शासन के निर्देश हैं कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त किया जाए।
जिला कोषागार में विभागों की तरफ से बजट खपाने के लिए बिल वाउचर भेजे जा रहे हैं। इनकी जांच करने के बाद बजट जारी किया जा रहा है। कार्यालय में सभी कर्मचारी अपने-अपने काम में जुटे दिखाई दिए। वरिष्ठ कोषाधिकारी अमरेश बहादुर पाल ने बताया कि शासन के निर्देश है कि 31 मार्च को शाम पांच बजे तक बिल बाउचर को पास करके बजट जारी किया जाएगा।
-- -
जल और गृहकर जमा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। लोगों को समय से गृह और जलकर जमा कर देना चाहिए। 31 मार्च तक कर जमा करने पर लोगों को अतिरिक्त ब्याज नहीं देना होगा।
-डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त
Trending Videos