{"_id":"69c53d4d399bda81df02ba40","slug":"permanent-encroachments-have-once-again-appeared-on-land-acquired-for-road-widening-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-168990-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मार्ग चौड़ीकरण के लिए अधिगृहीत जमीन पर फिर हुए स्थायी कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मार्ग चौड़ीकरण के लिए अधिगृहीत जमीन पर फिर हुए स्थायी कब्जे
विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। नगर के मुख्य मार्ग को चौड़ा करने के लिए फुटपाथों से अतिक्रमण हटाकर अधिग्रहीत की गई जमीनों पर तमाम दुकानदारों ने फिर से स्थायी कब्जे कर लिए हैं। यही नहीं, फुटपाथ पर बैठने वाले विक्रेताओं से दुकानदार हजारों रुपये मासिक किराया भी वसूल कर रहे हैं। फुटपाथ अवैध कब्जों से घिर जाने से मार्ग पर आएदिन जाम लग रहा है और राहगीरों का पैदल चलना कठिन हो गया है।
नगर पंचायत ने मार्ग चौड़ीकरण के कार्य सहित फुटपाथ के निर्माण, जल निकासी के लिए नालों का निर्माण और विद्युत खंभे लगाने के लिए कुछ माह पहले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटा दिए थे। बाद में खाली कराई गई जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया, लेकिन निर्माण के काम शुरू नहीं हुए।
इसी का लाभ उठाकर दुकानदारों ने अधिग्रहीत जमीन पर पक्के चबूतरे बनाकर और टिन शेड डालकर वहां स्थायी कब्जा करना शुरू कर दिया। इससे फुटपाथ का अस्तित्व मिट गया। वहां फुटपाथ पर लग रहे सब्जी, फल और चाट के ठेलों से दुकानों के मालिकों ने 1500 से 3000 रुपये किराया लेना शुरू कर दिया। फुटपाथ पर कब्जा होने से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को बहुत परेशानी हो रही है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां के अनुसार जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos