सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Players showcased their prowess in bowling and batting during the Under-19 trials.

Shahjahanpur News: अंडर-19 के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया गेंदबाजी व बल्लेबाजी में दम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Players showcased their prowess in bowling and batting during the Under-19 trials.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर अंडर-19 का ट्रायल दूसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच खिलाड़ियों की अलग-अलग टीमें बनाकर मैच कराए गए। बेहतर गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों को सूचीबद्ध कर लखनऊ भेजा गया।
Trending Videos

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हुए ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि आदित्य राजपूत ने नाबाद 38 रन बनाए। दीपांशु यादव ने 23, अभिषेक सिंह ने 30, सामित दास ने 32, नितिश कुशवाहा ने 34 नाबाद, देवेश कुशवाहा ने 28, सानिध्य ने 26 नाबाद, आकर्षित ने 17 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शांतनु सिंह ने चार विकेट हासिल किए। उत्कर्ष शर्मा ने तीन, वंश मिश्रा ने दो, सत्यार्थ पटेल ने तीन, अनमोल कटियार ने चार विकेट हासिल किए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची जूनियर खिलाड़ियों के चयनकर्ता कमलकांत कनौजिया को भेजी गई है। वह जल्द ही टीम की घोषणा करेंगे।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, रजत शर्मा, अमित चौधरी, प्रत्येश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed