फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Players to be trained in a stadium equipped with world-class facilities: Principal Secretary

विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त स्टेडियम में प्रशिक्षित होंगे खिलाड़ी : प्रमुख सचिव

Sun, 12 Jul 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Players to be trained in a stadium equipped with world-class facilities: Principal Secretary
स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव मनीष चौहान। स्रोत: सूचना विभ
शाहजहांपुर। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 26.32 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का शनिवार को प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन तरणताल (स्विमिंग पूल), बैडमिंटन हॉल, कबड्डी हॉल और 400 मीटर लंबे सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने स्टेडियम के लोकार्पण के बारे में जानकारी ली। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बामनिया ने बताया कि 19 जुलाई को वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना लोकार्पण करेंगे। प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने स्टेडियम में विकसित की जा रही आधुनिक एवं आकर्षक खेल सुविधाओं की सराहना की। इस दौरान सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, डीपीओ ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
वृहद पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा
12 जुलाई को जनपद में आयोजित होने वाले वृहद पौधरोपण महायज्ञ की तैयारियों की समीक्षा प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने विकास भवन सभागार में की। डीएफओ सचिन कुमार ने बताया कि जनपद में इस वर्ष 52.55 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रमुख सचिव ने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण जरूरी है। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के तहत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed