{"_id":"6a2ee77e21beb36d58025b25","slug":"power-supply-disrupted-amidst-scorching-heat-people-faced-hardships-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176168-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप, लोगों को उठाना पड़ी दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप, लोगों को उठाना पड़ी दुश्वारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली संकट खत्म नहीं हो रहा है। रविवार को निगोही रोड उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते करीब दो घंटे तक बिजली बंद रही। बिजली जाने से लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे निगोही रोड उपकेंद्र के अंतर्गत पंच फीडर पर 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर का शट डाउन लेकर बंच डालने का कार्य किया गया। इसके चलते आंबेडकर नगर कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली ठप हो गई। बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। उन्होंने उपकेंद्र पर कॉल की, तब कार्य में तेजी लाई गई।
करीब दो घंटे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इसी तरह बहादुरगंज उपकेंद्र के हुंडालखेल फीडर पर तिरछे खंभे को सीधा करने का कार्य किया गया। जिसके चलते एक घंटे तक बिजली ठप रही। इससे पहले शनिवार की रात अब्दुल्लागंज उपकेंद्र का केरूगंज फीडर रात आठ से दस बजे तक बंद रहा। तकनीकी कारणों के चलते यह फीडर सबसे ज्यादा ब्रेक डाउन में रहता है।
विज्ञापन
--
ट्रिपिंग ने लोगों को किया परेशान
गोविंदगंज उपकेंद्र पर ट्रिपिंग ने लोगों को परेशान कर दिया है। हर दो घंटे के बाद फीडरों के ट्रिपिंग होने से लोगों में नाराजगी है। दूसरी ओर अधिकारी गर्मी के कारण ओवरलोडिंग को जिम्मेदार बता रहे हैं।