सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ram Rajya will be established only by embodying the ideals of Ram in our lives: Mukesh

जीवन में राम के आदर्श उतारने से ही स्थापित होगा रामराज : मुकेश

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Ram Rajya will be established only by embodying the ideals of Ram in our lives: Mukesh
संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित अति​थि। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजीपुर महानगर के प्रखंड विवेकानंद नगर के संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से रामोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने कहा कि जब तक हमारे जीवन में राम नहीं होंगे, तब तक रामराज स्थापित नहीं हो सकता।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि किसी समय हमारा देश विश्व गुरु था क्योंकि हमारे आचरण, संस्कार, विचार, व्यवहार के कारण से जो संस्कृति निर्मित हो गई, उसको हमने भारतीय संस्कृति कहा। इसके कारण विश्व ने कहा कि भारत हमारा गुरु है। संपूर्ण सृष्टि को भी हमने अपना कुटुंब माना। एक समय था जब जय श्रीराम का नारा सांप्रदायिक हुआ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत माता की जय, वंदे मातरम् बोलना एक अपराध होता था। आज कार्यकर्ताओं के परिश्रम, संघर्ष व सामाजिक जागरण से बदलाव हुआ है। कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष राजीव सिंह, अशनील सिंह, सुमित खन्ना, हरीश प्रजापति, अंकित मिश्रा, धर्मेंद्र, रमेश, नीरा श्रीवास्तव, ओम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन ऋतुराज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed