सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report Registered Following a Sit-in Protest at the Puwayan Police Station Gate

Shahjahanpur News: पुवायां थाने के गेट पर धरना देने के बाद दर्ज की गई रिपोर्ट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Report Registered Following a Sit-in Protest at the Puwayan Police Station Gate
पुवाां थाना गेट पर धरने पर बैठे विश्व हिंदू महासभा के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। महिला से छेड़खानी, गाली-गलौज और मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर रविवार को विश्व हिंदू महासभा के युवा जिलाध्यक्ष राजन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तीन दिन पूर्व तहरीर दी थी कि बड़ागांव का दूसरे समुदाय का युवक उसे अक्सर रोककर छेड़खानी कर धमकी देता है। पुलिस ने जांच की बात कहते हुए तहरीर रख ली थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला का आरोप है कि पहली रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 मार्च को वह पुवायां आई थीं। पुवायां में उसे बड़ागांव के वारिस और उसका भाई वलीशेर मिले। गाली-गलौज करते हुए कहीं शिकायत करने पर मकान कब्जाने और जान से मारने की धमकी दी। महिला से मारपीट भी की गई।
महिला के जानकारी देने पर विश्व हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर रोष जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला झूठा बताया तो कार्यकर्ता थाना गेट पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद अपराध निरीक्षक राजेश सिंह ने थाना प्रभारी से मिलवाकर कार्यकर्ताओं को समझाकर धरना समाप्त कराया और महिला की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed