सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six accused arrested for attack on ration shop owner.

Shahjahanpur News: कोटेदार पर हमले के छह आरोपी गिरफ्तार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Six accused arrested for attack on ration shop owner.
विज्ञापन
तिलहर। गांव धनेली में राशन वितरण के दौरान कोटेदार पर हुए हमले के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

कोटेदार हरीश चंद्र ने बताया था कि वह रविवार को राशन वितरण कर रहे थे। इस दौरान गांव के रेहान, साकिर, नासिर, राशिद, फिरोज, रुदान, आबिद, फैजल सहित 10–12 अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा की और राशन वितरण की मशीन भी तोड़ दी। मारपीट में वह व उनके भाई राजेंद्र और भतीजे संजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह अपराध इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव ने टीम के साथ दबिश देकर आरोपी रुदान, फिरोज, आबिद, राशिद, साकिर और नासिर को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed