सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Union budget will give a boost to small-scale industries in Shahjahanpur

Budget 2026: शाहजहांपुर के लघु उद्योगों को मिलेगी रफ्तार, महिला सशक्तीकरण की राह होगी प्रशस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय बजट से शाहजहांपुर जिले में लघु और मध्यम उद्योगों को रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है। जिले में दो सौ करोड़ के निवेश वाले करीब छह इकाइयां स्थापित हैं। इसी तरह मध्यम उद्योग में लगभग 25 और एमएसएमई में 35 हजार उद्योग पंजीकृत हैं। 

Union budget will give a boost to small-scale industries in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्र सरकार के आम बजट से भले ही अन्य क्षेत्र में कोई प्रमुख घोषणा नहीं की गई, लेकिन लघु उद्योगों, महिलाओं व खिलाड़ियों पर सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। सरकार ने अपने खजाने का मुंह खोलते हुए महिला सशक्तीकरण की राह को प्रशस्त करने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा की है। एमएसएमई में दस हजार करोड़ के फंड से लघु उद्योगों को गति मिलेगी। स्पोर्ट्स सेक्टर को बजट देकर खिलाड़ियों को तैयार करने की घोषणा से काफी खुशी है।

Trending Videos


शाहजहांपुर में रविवार को अवकाश का दिन होने पर अधिकतर लोगों ने घरों में टीवी और मोबाइल पर संसद में पेश किए जा रहे बजट को देखा। जिले में दो सौ करोड़ के निवेश वाले करीब छह इकाइयां स्थापित हैं। इसी तरह मध्यम उद्योग में लगभग 25 और एमएसएमई में 35 हजार उद्योग पंजीकृत हैं। सरकार की योजनाओं के जरिये जो लोग एमएसएमई में इकाइयां स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन पूंजी समेत कई तरह की अड़चन आने से दिक्कत आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियन एमएसएमई के जरिए उद्योगों को मिलेगी रफ्तार 
आम बजट में वित्त मंत्री ने दस हजार करोड़ का एमएसएमई ग्रोथ फंड आवंटित किया है। चैंपियन एमएसएमई के जरिये उद्यमियों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके जरिये लघु उद्योग को गति मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। आईआईए के मंडलीय चेयरमैन गुरजीत सिंह मोंगा ने बताया कि कुछ कस्टम्स सुधार, प्रक्रियागत सरलीकरण, और विनिर्माण को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन देने वाली योजनाएं बजट में शामिल हुई हैं, यह उद्योग की लागत दक्षता और तकनीकी उन्नयन की दिशा में अवसर पैदा कर सकती हैं। लघु उद्योग को फंड देने से भी राहत मिलेगी।

इसी तरह महिलाओं पर भी सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए शी मार्ट्स खोलने के प्रावधान का आम बजट में एलान किया गया है। इसके जरिये ग्रामीण महिलाएं अपनी आजीविका का साधन गांव स्तर पर शुरू कर सकेंगी। ग्रामीण स्तर पर तैनात उत्पादों को महिलाएं आसानी से शी मार्ट्स में बेच सकेंगी। इससे उन्हें रोजगार मिलने के साथ ही सशक्त होने की राह खुलेंगी। जिले की हजारों महिलाओं को इससे लाभ मिलेगा। 

खिलाड़ियों के लिए खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र, तैयार किए जाएंगे बेहतर खिलाड़ी
जिले में खेल की स्थिति को बेहतर की जाएगी। सरकार ने संज्ञान लेते हुए स्पोर्ट्स सेक्टर में बजट का ध्यान रखा है। इसके तहत खेलो इंडिया मिशन को मजबूत करते हुए प्रशिक्षण सेंटर खोले जाएंगे जहां पर खेल प्रतिभाओं को निखारा जाएगा।

शहर में हथौड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का लंबे समय से निर्माण चल रहा है। ऐसे में खेल गतिविधियां सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में होती हैं। नगर से काफी दूर स्टेडियम होने के चलते अधिकतर खेल प्रतिभाएं दम तोड़ देती हैं। शहर के अंदर कोई खेल का मैदान या सेंटर नहीं है, जहां पर विभिन्न खेलों में खिलाड़ी निपुण हो सकें। 

खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए आम बजट में प्रशिक्षण सेंटर खोलने की बात कही गई है। जहां पर कोच व अन्य स्टाफ को रखा जाएगा। इससे विभिन्न खेलों के खिलाड़ी को प्रशिक्षित किया जाएगा। सेंटर खुलने से खिलाड़ियों को लाभ होगा, साथ ही उन्हें अभ्यास करने का मौका मिलने के साथ ही मंच भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed