सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Software Engineer's Family Returns Safely from War-Affected Region

Shahjahanpur News: युद्ध प्रभावित क्षेत्र से सकुशल लौटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर का परिवार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Software Engineer's Family Returns Safely from War-Affected Region
बहरीन से लौटकर आए अनुज अपने परिवार के साथ। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। बहरीन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर भाजपा नेता संजय पाठक के दामाद अनुज पाठक करीब 15 दिन तक युद्ध के दौरान कठिन हालात का सामना करने के बाद परिवार सहित मंगलवार को सुबह सकुशल घर लौट आए। यहां आने पर तमाम लोगों ने उनके घर जाकर उनका हालचाल जाना।
Trending Videos

मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी अनुज पाठक पत्नी प्रियंका, बेटे आहान और पुत्री अव्याना के साथ बहरीन में रह रहे थे। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने पर वह अपने परिवार सहित वहां फंस गए। युद्ध की स्थिति के चलते वहां का एयरपोर्ट पूरी तरह बंद हो गया, जिससे वह स्वदेश नहीं लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युद्ध के दौरान उन्हें करीब 15 दिन तक एक कार पार्किंग में शरण लेनी पड़ी, जो आर्मी एरिया के बेहद नजदीक थी। वहां कई भारतीय भी फंसे हुए थे। स्थिति सामान्य होने पर उन्हें तीन दिन पूर्व सड़क मार्ग से सऊदी अरब ले जाया गया। इसके बाद सोमवार को फ्लाइट के जरिये मुंबई पहुंचे और मंगलवार सुबह करीब नौ बजे यहां अपने घर पहुंच गए।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि सहित कई जनप्रतिनिधियों और परिचितों ने घर जाकर उनका हालचाल लिया और उनकी सकुशल वापसी पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed