{"_id":"69d3b2b727ead0ff270b4c3f","slug":"sp-rural-reviews-preparations-for-the-procession-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-169920-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एसपी ग्रामीण ने परखी शोभायात्रा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एसपी ग्रामीण ने परखी शोभायात्रा की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण ने सोमवार को थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक में भगवान परशुराम और आंबेडकर जयंती पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों सहित पुलिस अधिकारियों से विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने आंबेडकर समिति के पदाधिकारियों को आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति के लिए डीएम से संपर्क करने के लिए कहा।
बैठक के बाद एसपी ग्रामीण ने भगवान परशुराम के मंदिर जाकर वहां परशुराम जयंती के लिए की जा रहीं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय काे मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और भीड़ नियंत्रण के लिए रामताल के किनारे घाट पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर को 20 अप्रैल को निकलने वाली परशुराम शोभायात्रा में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बाद में उनके नेतृत्व में पुलिस ने नगर में पैदल मार्च किया। इस मौके पर एसडीएम प्रभात राय, चेयरमैन शकील अहमद, पूर्व चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, मंदिर समिति के विनोद चंद्र शर्मा, विजय मिश्रा, रामू अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos