सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SRMS, Bareilly Defeats Shahjahanpur Thanks to Chhavi's Lethal Bowling

Shahjahanpur News: छवि की घातक गेंदबाजी से एसआरएमएस, बरेली ने शाहजहांपुर को हराया

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
SRMS, Bareilly Defeats Shahjahanpur Thanks to Chhavi's Lethal Bowling
कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर विजेताओं को पुरस्कार देते अति​थि। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर बृहस्पतिवार को एसआरएमएस, बरेली ने छवि की घातक गेंदबाजी के दम पर शाहजहांपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेताओं को संकल्प जन सेवा संस्था की पदाधिकारियों ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
Trending Videos

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हुए फाइनल मुकाबले में शाहजहांपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। ओपनर शिवा यादव ने 31 रन बनाए। एसआरएमएस, बरेली की ओर से छवि ने चार, फैजा व इशिता ने दो-दो विकेट हासिल कर बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पारी में एसआरएमएस, बरेली ने छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बरेली की ओर से इशिता ने 21 रन बनाए। शाहजहांपुर की गेंदबाज सफिया, वैष्णवी व वसुंधरा ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैच के अंपायर दिनेश शर्मा, अनुज रहे। मैन ऑफ द मैच छवि, मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शाहजहांपुर की शिव यादव रहीं।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बरेली की छवि को चुना गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक व विशिष्ट अतिथि मुक्त पाठक, संकल्प जनसेवा संस्था की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, संरक्षक रमन गुप्ता, उमा गुप्ता ने टीम को पुरस्कृत किया। कोच मनीष सिंह, अभिषेक शर्मा, नूर आलम उपस्थित रहे। अंत में कोऑर्डिनेटर डॉ.मनोज यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed