सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students organized a rally to raise awareness.

Shahjahanpur News: छात्र-छात्राओें ने रैली निकालकर किया जागरूक

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Students organized a rally to raise awareness.
विज्ञापन
जलालाबाद। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को नगर सहित आसपास के कई गांवों में जन जागरूकता रैली निकाली।
Trending Videos


रैली में शामिल छात्र-छात्राएं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने वाले नारे लिखी तख्तियांं, पोस्टर और बैनर साथ लेकर चले। रैली के समापन पर महाविद्यालय के सभागार में हुई संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में हादसों में वृद्धि को देखते हुए दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट अवश्य पहनें और तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से बचने की अपील करते हुए कहा कि यातायात के नियमों से लोगों को जागरूक करने की शुरुआत हमें स्वयं अपने परिवार से करनी होगी। डॉ. यादवेंद्र कुमार आर्य के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. अवधेश कुमार, सत्यप्रकाश, पवन कुमार, विजय शुक्ला, निशि पांडेय, सुबहाना वारसी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed