{"_id":"69726f50a88f9587050eb014","slug":"ten-electric-buses-will-be-added-to-the-roadways-fleet-and-locations-for-charging-stations-have-been-identified-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-163637-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोडवेज के बेड़े से दौड़ेगी दस ई-बसें, चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोडवेज के बेड़े से दौड़ेगी दस ई-बसें, चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह चिह्नित
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे का मुख्य गेट। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बड़े शहराें की तरह परिवहन निगम के बेड़े में ई-बसों को शामिल किया जाएगा। दस ई-बस मिलने का रास्ता साफ हो गया है। एआरएम ने रोडवेज बस अड्डा व पुवायां में ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह चिह्नित कर दी है।
सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा की 21 बसाें का संचालन नगर निगम की सीमा के अंतर्गत होता है। पहले इन्हें पुवायां-बंडा, खुटार, बीसलपुर और कटरा समेत अन्य लोकल मार्ग पर चलाया जा रहा था। इन बसाें के बंद होने से यात्रियों को अब काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है। उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
कस्बा क्षेत्र के लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। परिवहन निगम को दस नई ई-बसें मिलने वालीं हैं। इन बसों का संचालन रोडवेज बस अड्डे से किया जाएगा। नई बसें मिलने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, दूसरी ओर एआरएम ने रोडवेज बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह चिह्नित कर ली है। पुवायां में भी चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा।
--
बसों की स्थिति से तय होगा रूट
परिवहन निगम को यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी सीटर बसें मिलेगी। यदि बड़ी बसें मिलीं तो उन्हें लांग रूट पर चलाया जाएगा। बड़ी बसें चार सौ किलोमीटर तक चलाई जा सकतीं हैं। इसी तरह छोटी बसों को स्थानीय मार्ग पर चलाने की तैयारी है।
--
परिवहन निगम को दस ई-बसें मिलेंगी। इसके लिए शाहजहांपुर बस अड्डा व पुवायां में चार्जिंग स्टेशन बनाएंगे। स्टेशन के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है।
- अरुण कुमार, एआरएम
Trending Videos