सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The appearance of sunshine led to a rise in daytime temperatures, while minimum temperatures decreased.

Shahjahanpur News: धूप निकलने से दिन में बढ़ा तापमान, न्यूनतम में गिरावट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The appearance of sunshine led to a rise in daytime temperatures, while minimum temperatures decreased.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तरी हवा के असर से रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई लेकिन दोपहर में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की वृद्धि हुई। वायुदाब बढ़ा हुआ है। हल्के बादल छाए हुए हैं। सोमवार को न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
Trending Videos

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर रही। अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 75 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। सोमवार सुबह बादल रहेंगे और कोहरा छाए रहने के आसार बन रहे हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed