सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The central government has launched a direct attack on the livelihoods of villagers: Archana

केंद्र सरकार ने ग्रामीणों के चूल्हे पर किया सीधा प्रहार : अर्चना

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The central government has launched a direct attack on the livelihoods of villagers: Archana
टाउन हॉल ​स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करतीं महिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया। सं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण मजदूरों की आजीविका थी। इसको केंद्र सरकार ने तमाम बदलाव कर ग्रामीणों के चूल्हे पर सीधा प्रहार किया है। गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए। विदेश यात्रा सस्ती कर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का कार्य किया है।
Trending Videos

टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्चना कटारिया ने कहा कि सरकार में सर्वाधिक अत्याचार दलित वर्ग पर और महिलाओं पर हो रहा है। बलात्कारियों से हमदर्दी और पीड़ितों से नफरत सरकार की नीति में शामिल है। देश-प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम की खाई खोदकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर के संविधान को खत्म करने का कुचक्र रचा जा रहा है। उन्हें याद रखना होगा कि यह आंबेडकर-गांधी का देश है। कांग्रेस कभी भी उनको इस साजिश में सफल नहीं होने देगी। महानगर अध्यक्ष सीमा गौतम, रीना देवी, नीरज पाल, तबस्सुम, तरन्नुम, सुनंदा देवी, राधा, अनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed