फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The dispute was resolved by orienting the graveyard gate towards the highway.

Shahjahanpur News: कब्रिस्तान का गेट हाईवे की ओर करा कर खत्म कराया विवाद

Sun, 12 Jul 2026 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The dispute was resolved by orienting the graveyard gate towards the highway.
तिलहर। पूर्वी भक्सी तिराहा पर कब्रिस्तान की चहारदीवारी को लेकर चल रहा विवाद गेट हाईवे की ओर कराकर खत्म करा दिया गया। इससे पहले एसडीएम जीत सिंह राय ने सीओ इशिका सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में शनिवार को दिन भर सीमांकन कराया।
विज्ञापन


मोहल्ला कुंवरगंज निवासी सुमन गुप्ता ने पिछले दिनों डीएम को दिए पत्र में कहा था कि उनके पति राकेश गुप्ता ने पूर्वी भक्सी तिराहे के पास छंगेलाल मंदिर के पीछे करीब 15 वर्ष पूर्व एक प्लाॅट खरीदा था। पांच वर्ष पहले पति के निधन के बाद कब्रिस्तान की व्यवस्था से जुड़े एक व्यक्ति ने चहारदीवारी बनवाकर उनके प्लाॅट की तरफ गेट लगा दिया।
विज्ञापन

करीब आठ दिन पहले एसडीएम और सीओ ने मौके पर जाकर जांच भी की थी। इसी क्रम में अधिकारियों की निगरानी में कब्रिस्तान का सीमांकन कराने के साथ अपनी निगरानी में सुमन गुप्ता के प्लाॅट की चहारदीवारी निर्मित कराई। बाद में अधिकारियों ने कब्रिस्तान का गेट प्लाॅट के बजाय हाईवे की ओर निर्मित करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि कब्रिस्तान के मुतवल्ली की पत्नी मलिका ने स्वयं कब्रिस्तान का गेट प्लॉट की ओर लगाए जाने को अवैध बताते हुए उसे हाईवे की ओर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि भविष्य में कोई विवाद होने पर राजस्व अभिलेखों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed