सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The divisional advisor of the health department reviewed the health fair.

Shahjahanpur News: स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय सलाहकार ने आरोग्य मेले का लिया जायजा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The divisional advisor of the health department reviewed the health fair.
विज्ञापन
तिलहर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में दवाएं लेने 195 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने इनमें से लगभग 50 मरीजों की विभिन्न जांचें करने के बाद सभी को जरूरी दवाएं सुलभ कराईं। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय सलाहकार गंगाशरण ने कुंवरगंज पीएचसी का निरीक्षण कर वहां मिले मरीजों से बात कर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और पीएचसी को किसी दूसरी उपयुक्त जगह पर स्थानांतरित करने का सुझाव दिया।
Trending Videos

मरीजों के स्तर से कोई शिकायत नहीं मिलने पर उन्होंने अधीक्षक कक्ष में जाकर अभिलेख देखे। उन्होंने पीएचसी संकुचित स्थान पर कायम देख वहां के प्रभारी डॉ. अनुराग को सुझाव दिया कि वह पीएचसी के स्थानांतरण का प्रस्ताव विभाग को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
हसनापुर पीएचसी पर 25 मरीजों को दी गईं दवाएं

खुदागंज। हसनापुर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ. फहीम खां ने 25 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं सुलभ कराईं। उन्होंने बताया कि जांच में बुखार के सर्वाधिक 12 मरीज मिले। इसके अतिरिक्त खांसी और सांस रोग के चार, चर्म रोग के सात और जोड़ों के दर्द के दो मरीज मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed