सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The issues were raised by submitting a memorandum to ARM.

Shahjahanpur News: एआरएम को ज्ञापन देकर उठाईं समस्याएं

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The issues were raised by submitting a memorandum to ARM.
शाहजहांपुर में एआरएम को ज्ञापन देते रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदा​धिकारी के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शिष्टमंडल ने एआरएम से मुलाकात कर उन्हें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। शाखा अध्यक्ष राजेश पांडेय व मंत्री विनोद मिश्रा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में रोडवेज बस अड्डा परिसर में विश्रामालय बनाने की मांग की गई। कर्मियों ने कार्यशाला में पेयजल की मांग रखी। बताया कि वहां काफी गंदगी रहती है इसलिए सफाई का इंतजाम कराया जाए। अनुबंधित बसों के चलते जाम लगता है। बसों को हरदोई बस अड्डे की पार्किंग में खड़ा किया जाए। कर्मचारी नेताओं ने परिचालकों के मानदेय की कटौती का मुद्दा उठाया। एआरएम अरुण कुमार ने कटौती के मुद्दे पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया। कहा कि अन्य समस्याओं का समाधान भी कराएंगे। इस मौके पर कार्यशाला शाखा मंत्री साहब राम यादव, उपाध्यक्ष गौरव त्रिवेदी, आशीष वाजपेयी, वीर प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed