सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The RSS organized a bike rally, and the participants were welcomed with a shower of flowers.

Shahjahanpur News: आरएसएस ने निकाली बाइक रैली, पुष्प वर्षा से स्वागत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The RSS organized a bike rally, and the participants were welcomed with a shower of flowers.
हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत शहर में आयोजित बाइक रैली में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को बाइक रैली निकाली गई। विभिन्न मार्गों से गुजरी रैली का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। साउथ सिटी से प्रारंभ बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाइक यात्रा अजीजगंज होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर, चारखंभा, घंटाघर, पंखी चौराहा होते हुए आरएसएस कार्यालय, खिरनीबाग, अंटा, केरूगंज, पक्का पुल, पुत्तूलाल चौराहा से होते हुए संजय मंदिर में समाप्त हुई। रास्ते में कई जगह पर रैली का स्वागत किया गया। इस मौके पर अभिनव तिवारी, नवनीत, विशेष कुमार, रामकुमार, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos

--
एकता और संस्कृति संरक्षण की आवश्यकता

कांट। आरएसएस की ओर से रामलीला मैदान पर श्रीरामलला हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने हिंदू समाज की एकता के महत्व, संस्कृति संरक्षण व राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. अंबिका प्रसाद, प्रोफेसर किरण मलिक ने भी विचार रखे। अमित भारद्वाज के संचालन में हुए कार्यक्रम में विधायक अरविंद सिंह, ब्लाॅक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, राममुरारी मिश्रा, योगेश शर्मा, डॉ. आनंद प्रकाश, गोविंद शरण पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed