सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Samajwadi Party will launch a protest if stray animals are not caught.

Shahjahanpur News: छुट्टा पशुओं को न पकड़ने पर सपाई करेंगे आंदोलन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The Samajwadi Party will launch a protest if stray animals are not caught.
विज्ञापन
जलालाबाद। 17 फरवरी तक छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर न रखने पर सपा कार्यकर्ता भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
Trending Videos

पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की ओर से डीएम को संबोधित इस आशय का पत्र एसडीएम प्रभात राय को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि अल्हागंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत मऊ रसूलपुर तथा उसके आसपास बड़ी संख्या मे छुट्टा पशु हैं। इन पशुओं के कारण आमजन के साथ स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं में काफी भय बना रहता है।
ग्राम इमलिया में सांड़ के हमलों में दो लोगों की जान जा चुकी है। किसान पूरी रात रखवाली करने के बाद भी फसलें नहीं बचा पाते। 17 फरवरी तक पशुओं को पकड़वाकर गोशाला न भेजे जाने पर सपा कार्यकर्ता क्षेत्र के किसानों को साथ लेकर गांव मऊ स्थित भीमराव आंबेडकर पार्क में भूख हड़ताल शुरू करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed