सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The son lit the funeral pyre of the JE...family members broke down in tears.

Shahjahanpur News: जेई के शव को बेटे ने दी मुखाग्नि...बिलख पड़े परिजन

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The son lit the funeral pyre of the JE...family members broke down in tears.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रामपुर जिले के सैफनी बिजलीघर पर तैनात जेई 42 वर्षीय रविंद्र मिश्रा ने पारिवारिक कारणों से फंदे से लटककर जान दे दी। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार की शाम करीब पांच बजे उनका शव ओसीएफ डबल स्टोरी स्थित आवास पर लाया गया। शव को देखकर परिजन बिलख पड़े।
Trending Videos

रविंद्र मिश्रा टीजी-टू के तौर पर मीरानपुर कटरा में उपकेंद्र में तैनात रहे थे। उनकी पदोन्नति होने पर इटावा में तैनाती मिली थी। विभागीय कर्मियों के अनुसार, वहां किसी मामले में निगम के अफसरों ने कार्रवाई कर दी। फिर बहाल होने पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में तैनाती मिली। जिसके बाद रामपुर के शाहबाद में सैफनी उपकेंद्र पर भेजा गया था। पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने फंदे से लटककर जान दे दी। बताते हैं कि आत्महत्या करने से पहले परिजन से वीडियो कॉल पर बात की थी। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार की शाम करीब पांच बजे शव ओसीएफ इस्टेट स्थित डबल स्टोरी में शव लाया गया। उसके बाद शव का खन्नौत स्थित मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि बेटे अथर्व ने दी। उनकी मौत से पिता राजेंद्र व मां का रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया। बताते हैं कि रविंद्र की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed