{"_id":"69726fb0ad5568511f099347","slug":"the-young-man-died-under-suspicious-circumstances-his-family-claims-he-was-murdered-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-163664-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने कहा-हत्या हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने कहा-हत्या हुई
विज्ञापन
रामकेवल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मौजमपुर गांव निवासी रामकेवल (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। उनकी आंख और गले पर चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। खुलासे के लिए टीम लगाई है।
परिजनों के अनुसार, रामकेवल की पत्नी मायके में रह रही है। रामकेवल घर पर अकेले ही रहते थे। उनके पिता घर से 200 मीटर की दूरी पर झोंपड़ी में रहते थे। रामकेवल मजदूरी कर आते और मकान में जाकर सो जाते थे। बुधवार की शाम करीब सात बजे रामकेवल घर आए थे। उनके पिता झोंपड़ी में लेटे हुए थे।
बृहस्पतिवार की सुबह जगदीश ने चाय बनाई और बेटे के लिए लेकर कमरे में गए। देखा कि रामकेवल चारपाई पर पड़े थे। उनकी आंख के पास चोट थी। गले पर भी चोट के निशान थे। बेटे की सांस न चलती देखकर जगदीश घबरा गए।
सूचना पर भीड़ लग गई। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर गए। वहां के हालात देख एसपी राजेश द्विवेदी को सूचना दी। इसके बाद एसपी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पिता से बातचीत की। फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने कमरे के अंदर से साक्ष्य जुटाए।
एसपी ने बताया कि मौके की परिस्थितियों का अवलोकन किया गया है। प्रकरण से संबंधित समस्त तथ्यों की जानकारी प्राप्त की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि रामकेवल की मृत्यु कैसे हुई। आरोपों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है।
--
तीन साल से मायके में रह रही पत्नी
रामकेवल शराब पीते थे। तीन साल पूर्व शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद से उनकी पत्नी लक्ष्मी बच्चों के साथ मायके में रह रही हैं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि रामकेवल का न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
--
आसपास नहीं हैं मकान
परिजनों ने बताया कि मृतक का बड़ा भाई धर्मेंद्र हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं। सूचना पर वह हरियाणा से चल दिए हैं। मृतक के पिता झोंपड़ी में रहते थे। जहां पर रामकेवल का मकान बना है, वहां पर आबादी भी कम है। आसपास कम मकान बने हुए हैं।
Trending Videos