{"_id":"69824a0d78a5c1c67905d5ef","slug":"traders-and-public-representatives-boycotted-the-peace-committee-meeting-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-164689-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पीस कमेटी की बैठक का व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पीस कमेटी की बैठक का व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया बहिष्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। होली के मद्देनजर थाना परिसर में मंगलवार को बुलाई गई शांति समिति की बैठक का माहौल उस वक्त अशांत हो गया, जब एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण ने समस्याएं बता रहे नगर व्यापार मंडल के महामंत्री चांद अंसारी के हाथ से माइक लेकर उन्हें बोलने से रोक दिया। इस पर बैठक में व्यापार मंडल के दोनों गुटों के पदाधिकारियों समेत सभासदों और ग्राम प्रधानों ने हंगामा करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया।
बैठक का शुरुआती माहौल सामान्य रहा। एसपी ग्रामीण सहित एसडीएम सदानंद सरोज ने सामान्य शिष्टाचार के तहत बैठक में आए लोगों से परिचय लिया। इसके साथ ही बैठक बुलाने का उद्देश्य बताकर सभी से त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील करते हुए सुझाव आमंत्रित किए।
इस पर व्यापार मंडल के महामंत्री चांद अंसारी ने माइक पर नगर की समस्याएं बतानी शुरू कीं। कुछ देर तक अधिकारी उन्हें सुनते रहे, लेकिन इसी बीच एसपी ग्रामीण ने यह कहते हुए उनके हाथ से माइक ले लिया कि सिर्फ शांति व्यवस्था के मुद्दे पर बात करें। व्यापारी नेता ने बोलने से रोके जाने पर नाराजगी जताई तो बैठक का माहौल गरमा गया। उनके समर्थन में व्यापार मंडल के सौरभ गुप्ता, हितेश गुप्ता आदि दोनों गुटों के कई पदाधिकारियों सहित सभासदों और ग्राम प्रधानों ने इसे अपमान बताकर एक साथ बोलना शुरू किया तो हंगामा होने लगा।
एसपी ग्रामीण और एसडीएम ने सभी से शांत होने का अनुरोध किया, लेकिन शोर-शराबा जारी रहा। बाद में व्यापारी समेत सभासद और ग्राम प्रधान यह कहते हुए बैठक से चले गए कि जब बोलने नहीं देना था तो उन्हें बुलाया क्यों गया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता के अनुसार महामंत्री केवल समस्याएं बता रहे थे। उन्होंने कोई आपत्तिजनक बात भी नहीं कही। इसके बावजूद बोलने से रोक दिए जाने पर उन सभी ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि व्यापार मंडल के महामंत्री से त्योहार पर चर्चा करने के लिए कहा गया, लेकिन वह नगर की समस्याओं पर बोलने लगे। उन्हें रोका गया तो व्यापारी नाराज हो उठे और बैठक छोड़कर चले गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
होली को शांति एवं भाईचारे से मनाने की अपील
शाहजहांपुर। होली को लेकर थाना सदर बाजार में मंगलवार की शाम पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत ने बैठक में मौजूद नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। एसपी सिटी ने कहा कि सभी परंपरागत रूप से होली को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिकतत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संवाद
Trending Videos