{"_id":"6a772fdb308f86a032035e19","slug":"traffic-diversions-reimplemented-on-kanwar-routes-in-shahjahanpur-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांवड़ मार्गों पर फिर लागू हुआ डायवर्जन, सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांवड़ मार्गों पर फिर लागू हुआ डायवर्जन, सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात
Sat, 08 Aug 2026 07:03 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (शाहजहांपुर)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:03 PM IST
सार
कांवड़ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से जलालाबाद में शुक्रवार रात से मार्गों पर डायवर्जन लागू हुआ। फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर जाने वाले वाहन बरेली हाईवे से मीरानपुर कटरा भेजे जा रहे हैं। शाहजहांपुर और बरेली से फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन याकूबपुर तिराहे पर रोके गए हैं। यह व्यवस्था मंगलवार सुबह तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
जलालाबाद में डायवर्जन लागू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से रूट डायवर्जन की तयशुदा व्यवस्था शुक्रवार से फिर लागू कर दी गई। इसके तहत फर्रुखाबाद की तरफ से आने और शाहजहांपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को याकूबपुर तिराहा से बरेली हाईवे होकर मीरानपुर कटरा की ओर भेजा गया। इसी तरह शाहजहांपुर और बरेली से फर्रुखाबाद जाने वाले वाहनों को याकूबपुर तिराहे पर रोक दिया गया। डायवर्जन की यह व्यवस्था मंगलवार सुबह तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
खास यह रहा कि सरकारी बसों पर डायवर्जन लागू नहीं किया गया और उनका संचालन पहले की तरह ही होता रहा। शाहजहांपुर हाईवे पर बसों व अन्य चार पहिया छोटे वाहनों के लिये डिवाइडर के दाहिनी तरफ और कांवड़ियों के आने-जाने को बाई लेन सुरक्षित रखी गई। डायवर्जन का पालन कराने को फर्रुखाबाद हाईवे पर बझेड़ा चौराहा और कोला मोड़ तथा शाहजहांपुर हाईवे पर याकूबपुर तिराहे से लेकर उबरिया मंदिर तक कई स्थानों को हादसों के लिहाज से संवेदनशील मानते हुए वहां सिपाहियों की तैनाती की गई।
विज्ञापन
जलाभिषेक के लिए गंगा जल लेने जाने वाले और घाटों से गंगा जल की कांवड़े भरकर लाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे और शाहजहांपुर हाईवे पर हर-हर महादेव का उद्घोष गूंजने लगा है। शनिवार को सुबह से ही गोला जाने वाले कांवड़ियों के जत्थे निकलना शुरू हो गए और यह क्रम देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन