{"_id":"6a772eaf75463e122a00e659","slug":"overhead-tank-watchman-dies-of-electrocution-negligence-alleged-in-shahjahanpur-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ओवरहेड टैंक के चौकीदार की करंट लगने से मौत, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ओवरहेड टैंक के चौकीदार की करंट लगने से मौत, लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 08 Aug 2026 06:57 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव बिलसा में जल जीवन मिशन के तहत बने ओवरहेड टैंक पर तैनात चौकीदार वीरपाल यादव की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने टैंक के संचालन का जिम्मा संभालने वाली कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
गदिनिया निवासी नन्हूं सिंह ने बताया कि उनका पुत्र वीरपाल यादव बिलसा में टैंक की रात में चौकीदारी करते थे। सात अगस्त की रात वह अपनी ड्यूटी पर गए थे। सौर पैनल से मोटर को गए खुले तार से वीरपाल को करंट लग गया। करंट लगने से वह ईंटों पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह जब वीरपाल घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। वीरपाल ओवरहेड टैंक के पास मृत पाए गए।
नन्हूं सिंह ने पुलिस को बताया कि टैंक का संचालन एनसीसी कंपनी के पुवायां क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता शाहिद हुसैन और शाहजहांपुर के सहायक महाप्रबंधक कृष्णा की देखरेख में होता है। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता और सहायक महाप्रबंधक की लापरवाही को पुत्र की मौत का कारण बताया। पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण मलिक ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।