सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tributes were paid to the immortal martyr Thakur Roshan Singh.

Shahjahanpur News: अमर बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह को किया नमन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tributes were paid to the immortal martyr Thakur Roshan Singh.
मीरानपुर कटरा में सद्भावना दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अति​​थि। स्रोत: एसएस कॉलेज
विज्ञापन
खुदागंज। काकोरी एक्शन केस के महानायक अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की जयंती बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव में धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
Trending Videos

पक्का तालाब स्थित शहीद की प्रतिमा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि ठाकुर रोशन सिंह का नाम पूरे देश में जाना जाता है। विधायक डाॅ.वीर विक्रम प्रिंस, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रवि प्रकाश ने भी विचार रखे। इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह ने भी माल्यार्पण किया। डॉ.वीरेंद्र सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा नेता पवन सिंह, ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, हरीश सिंह, गजेंद्र, धर्मजीत, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने ग्राम पोसिल से अमर बलिदानी रोशन सिंह के पैतृक गांव नवादा दरोबस्त तक तिरंगा यात्रा निकली। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश महामंत्री ओमवीर सिंह राठौर, अरविंद सिंह, सचिन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
--
सद्भावना दौड़ से दी श्रद्धांजलि

मीरानपुर कटरा। अमर बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह की जयंती पर बृहस्पतिवार को एनसीसी कैडेट्स ने सद्भावना दौड़ के जरिये श्रद्धांजलि दी। एसएस कॉलेज के कैडेटों ने शहीद स्तंभ से नवादा दरोबस्त तक 26 किलोमीटर की रिले रेस में दम दिखाया। सूबेदार मेजर सतीश सिंह चौहान, कटरा नगर संघचालक अनूप अग्रवाल, ईशपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मचकेंद्र सिंह व संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ आलोक कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विपिन यादव, दीपक शर्मा, सीनियर अंडर ऑफिसर कुलदीप, श्यामा देवी, वीर सिंह यादव, आशु सिंह चौहान, सुहानी मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed