सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two killed in road accident

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के तिलहर में हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई थे। कपसेड़ा मेला से अपने घर जा रहे थे।  

Two killed in road accident
उमेश और विपिन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंडी ओवरब्रिज पर बाइक से घर लौट रहे क्षेत्र के मंसूरपुर गौटिया गांव निवासी विपिन (30) और उसके ममेरे भाई उमेश (25) अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गए। विपिन की मौके पर मौत हो गई जबकि उमेश ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  

Trending Videos


सेवानिवृत्त चीनी मिलकर्मी बाबूराम का बेटा विपिन कपसेड़ा मेले में खीरे का ठेला लगाता था। उसके मामा छेदालाल का बेटा उमेश मेले में ही पानी बेचता था। दोनों शुक्रवार की रात बाइक से घर लौट रहे थे। मंडी ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर सीओ ज्योति यादव मौके पर पहुंचीं। दोनों को सीएचसी भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले हुई थी विपिन की शादी 
सीएचसी में विपिन को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उमेश की हालत गंभीर देखकर उसे रेफर कर दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उमेश की भी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि विपिन की शादी एक साल पूर्व अंजली से हुई थी। थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

छुट्टा पशु से बाइक टकराने पर दंपती और दो बच्चे घायल 
हरदोई के गुरथनिया निवासी राजीव कुमार अपनी पत्नी आरती देवी और दो बच्चों कृतिक, यशबाबू के साथ खुटार से रिश्तेदारी से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान मोहम्मदी रोड पर बाइपास के पास उनकी बाइक अचानक छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में दंपती सहित दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने राजीव कुमार और कृतिक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed