{"_id":"69d3f2b45f7215ddb90feb16","slug":"180-sacks-of-wheat-packed-in-government-issued-bags-were-found-illegally-stored-near-the-procurement-center-at-the-roza-mandi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-169979-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: क्रय केंद्र के पास अवैध रूप से रखा मिला 180 बोरी गेहूं, विधायक की सूचना पर दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: क्रय केंद्र के पास अवैध रूप से रखा मिला 180 बोरी गेहूं, विधायक की सूचना पर दौड़े अफसर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
सार
रोजा मंडी में आरएफसी के क्रय केंद्र के बाहर आढ़त के पास 180 सरकारी बोरों में गेहूं भरा पाया। विधायक की सूचना पर अधिकारी मंडी पहुंचे और गेहूं को कब्जे में लिया गया।
रोजा मंडी में अधिकारियों से बातचीत करते ददरौल विधायक अरविंद सिंह।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने सोमवार को रोजा मंडी में आरएफसी के क्रय केंद्र के बाहर आढ़त के पास 180 सरकारी बोरों में गेहूं भरा पाया। विधायक के सूचना देने के बाद अधिकारी मंडी पहुंचे। गेहूं को कब्जे में लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक गेहूं खरीदने की पूरी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ददरौल विधायक अरविंद सिंह सोमवार दोपहर रोजा मंडी पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने किसानों का गेहूं न खरीदने के बारे में जानकारी की तो मंडी सचिव और डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि बोरों की कमी के कारण गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। किसान का गेहूं बारिश में गीला हो गया है।
इसके बाद विधायक वहां से चले गए। बाद में विधायक को सूचना मिली कि मंडी में अवैध ढंग से गेहूं खरीदा जा रहा है। इसके बाद विधायक रात करीब आठ बजे फिर मंडी पहुंच गए। उन्होंने मंडी परिसर में क्रय केंद्र के बाहर एक आढ़त के पास टिनशेड में तिरपाल से ढके 180 सरकारी बोरों में भरा गेहूं बरामद किया।
एडीएम बोले- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
विधायक ने अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बोरों की कमी के चलते किसानों का गेहूं खरीदा नहीं जा रहा है लेकिन यहां क्रय केंद्र के बाहर सरकारी बोरों में गेहूं रखा हुआ है। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, सदर एसडीएम संजय पांडेय भी इस दौरान मौजूद रहे। एडीएम रजनीश मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जाएगी कि गेहूं किसका है और किसने खरीद की। जांच कराकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
क्रय केंद्र के संचालन में ढिलाई बरत रहे प्रभारी
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक अप्रैल को उप जिलाधिकारियों ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस दौरान सहकारिता के माध्यम से संचालित क्रय केंद्रों के प्रभारी मौजूद नहीं मिले। इसके अलावा एक अप्रैल को हुई बैठक में अधिकतर केंद्र प्रभारी उपस्थित नहीं हुए। डीएम ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता और जिला प्रबंधक पीसीएफ को पत्र भेजकर क्रय केंद्र संचालन में लापरवाही करने वाले प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos