{"_id":"69d3f9d7dba784e551017b62","slug":"production-declines-at-companies-tile-prices-rise-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-169955-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कंपनियों में उत्पादन घटा, बढ़ गए टाइल्स के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कंपनियों में उत्पादन घटा, बढ़ गए टाइल्स के दाम
विज्ञापन
सुमित चतुर्वेदी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पश्चिमी एशिया में छिड़े युद्ध का असर भवन निर्माण सामग्री पर भी पड़ा है। प्लांट में गैस की कमी के चलते कंपनियों ने उत्पादन ठप कर दिया है। इसके चलते टाइल्स की आपूर्ति कम होने से दाम में बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों के अनुसार, पांच रुपये स्क्वॉयर फुट के हिसाब से दाम में इजाफा हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होने और परिवहन लागत बढ़ने से टाइल्स, सरिया और पेंट की कीमतों में खासी तेजी है। टाइल्स के दामों में उछाल आ गया है। व्यापारियों के अनुसार, गैस की कमी के चलते गुजरात व राजस्थान से आने वाले टाइल का 80 प्रतिशत तक उत्पादन बंद हो गया है। इस वजह से उत्पादन घट गया है। नए माल पर दाम बढ़ गए हैं। दाम बढ़ने से लोग खरीदारी करने से कतराने लगे हैं।
-- -- -- --
कंपनियों ने पांच रुपये प्रति स्क्वॉयर फुट तक दाम बढ़ा दिए गए हैं। इसका पत्र भी आ गया है। यह बढ़ोतरी नए माल पर लागू की गई है। गैस की कमी के कारण दिक्कत आ रही है।
-सुमित चतुर्वेदी, व्यापारी
--
टाइल्स के दाम में इजाफा होने से कारोबार कम हुआ है। प्रत्येक पेटी पर 15 प्रतिशत तक दाम बढ़े हैं। आठ सौ की पेटी पर सौ रुपये बढ़ाए गए हैं। महंगाई के कारण खरीदार भी नहीं आ रहे हैं।
-नाजिम खां, व्यापारी
Trending Videos