सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Negligence Poses a Threat at Every Step on the Highway... The Fear of Accidents

Shahjahanpur News: अनदेखी से हाईवे पर कदम-कदम पर खतरा... हादसों का डर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Negligence Poses a Threat at Every Step on the Highway... The Fear of Accidents
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अधिकारियों की अनदेखी से हाईवे पर सफर खतरनाक हो गया है। जगह-जगह सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण हादसे की आशंका रहती है। इसके अलावा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोहे का सामान ढो रहे ई-रिक्शों के कारण अक्सर हादसे होते हैं मगर अधिकारी कार्रवाई नहीं करते।
Trending Videos

रविवार को बरेली में तेज रफ्तार बोलेरो, टैंकर से टकरा गई थी, बाद में पीछे से आ रही बाइक भी बोलेरो से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। शाहजहांपुर में भी स्थिति अलग नहीं है, यहां भी रोजाना ही हाईवे पर हादसे की घटनाएं सामने आती रहती हैं। चालक की जरा-सी निगाह चूकी तो सड़क कब्जाए वाहनों से हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र में मेजबान होटल के पास दोनों ओर भारी वाहन खड़े रहते हैं। इसकी वजह से सड़क काफी संकरी हो जाती है और दोनों तरफ से वाहन आने पर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। रात के अंधेरे में यह सफर और भी खतरनाक हो जाता है। इसी तरह आरसी मिशन क्षेत्र में लखनऊ-पलिया हाईवे पर रिलायंस थर्मल पावर के सामने और रेयान पब्लिक स्कूल के सामने ट्रक कतार से खड़े रहते हैं।
यहां पर कई दुकाने हैं जहां मिस्त्री वाहनों की मरम्मत करते हैं। कांट रोड औद्योगिक क्षेत्र के सामने सड़क पर वाहनों का कब्जा रहता है। निगोही में बीसलपुर मार्ग पर कैमुआ पुल के पास तमाम वाहन खड़े होने से सिंगल रोड का बड़ा हिस्सा घिर जाता है। आए दिन सड़क किनारे खड़े वाहनों से हादसे होते रहते हैं लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते।
------------------
लोहे का सामान लेकर दौड़ रहे ई-रिक्शा और ट्रॉलियां
रविवार को ट्रॉली से निकली सरिया से महिला की मौत के बाद भी सबक नहीं लिया गया। अब भी ट्रैक्टर ट्रॉली और ई-रिक्शों से असुरक्षित ढंग से लोहे का सामान ढोया जा रहा है। खासतौर पर सरिया लेकर जाते समय सावधानी नहीं बरती जाती। सरिया के नुकीले हिस्से को लाल रंग के कपड़े से ढंकना चाहिए लेकिन चालक परवाह नहीं करते। हादसे होने के बावजूद अधिकारियों के कार्रवाई नहीं करने से चालकों को कोई फर्क नहीं पड़ता है, वे बेखौफ सामान ढोते रहते हैं।
-----
बेधड़क दौड़ रहे भूसा भरे ओवरलोड वाहन

बडा। डीएम ने भूसे के जिले के बाहर परिवहन पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद भूसे से भरे ओवरलोड वाहन अब भी दौड़ रहे हैं। बंडा में शाम ढलते ही कई ओवरलोड ट्रक गुजरते हैं लेकिन अधिकारियों के निर्देश के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। ट्रक भूसा लेकर पीलीभीत और बरेली के लिए निकल जाते हैं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय का दावा है कि ओवरलोड ट्रकों के चालान किए जाते हैं। संवाद
---
काम व्यावसायिक, फिर भी ट्रॉलियों का पंजीकरण नहीं
जिले में किसान व्यावसायिक ट्रॉलियों का पंजीकरण नहीं कराते हैं। आंकड़ों में लगभग 15 से 20 ट्रॉलियां ही पंजीकृत हैं जबकि करीब 20 हजार ट्रैक्टर परिवहन विभाग के आंकड़ों में दर्ज हैं। नियम है कि कृषि कार्य वाली ट्रॉली का व्यावसायिक काम में उपयोग नहीं होना चाहिए। इसके अलावा ट्रैक्टर में एक से ज्यादा ट्रॉलियों को जाेड़कर चलने का नियम भी नहीं है। इसके बावजूद चालक मुनाफे के लालच में एक से ज्यादा ट्रॉलियां ट्रैक्टर से जोड़ लेते हैं। आमतौर पर व्यावसायिक उपयोग में ट्रॉली मिलने पर अधिकारी कार्रवाई कर देते हैं, जबकि कृषि कार्य में उपयोग होने पर नरमी बरती जाती है। ट्रॉलियों में लोगों को लाया-ले जाया नहीं जा सकता। पूर्व में हादसा होने के बाद इस पर सख्ती की गई थी लेकिन फिर भी लापरवाही बरती जा रही है।
--
कुछ प्रमुख घटनाएं
-21 अगस्त 2022 : रोजा थाना क्षेत्र के रेती रोड पर सरिया से लोड तांगे का घोड़ा बिदकने से हथौड़िया गांव निवासी 28 वर्षीय संजय के गले में सरिया घुसने से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी रामगुनी गंभीर घायल हो गईं थी।
-15 अप्रैल 2023 : ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल के नीचे गिरने से 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
-25 मई 2024 : खुटार कस्बे में गोला रोड पर ढाबे पर सड़क किनारे खड़ी बस से डंपर टकराने से 13 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।
-9 जून 2025-लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव के पास मौरंग भरे ट्रक से कार पीछे से टकराने से गोरखपुर के निवासी शिवम, उनका दो वर्षीय बेटा माधवन व 42 वर्षीय बहन श्वेता द्विवेदी की मौत हो गई थी।
-चार अप्रैल 2026 : सेहरामऊ दक्षिणी के गांव बेहटी निवासी संगीत गुप्ता की 25 वर्षीय पत्नी सपना के पेट में गुर्री चौकी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाहर निकला सरिया घुसने से मौत हो गई।
-----
हाईवे पर ओवरलोड वाहनों और सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। हाईवे पर सुरक्षित सफर में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
----
कृषि कार्य के लिए इस्तेमाल होने वाली ट्रॉली से व्यावसायिक उपयोग होते पाए जाने पर सीज करने की कार्रवाई की जाती है। पिछले महीने भी करीब पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की गईं थे। ओवरलोड और हाईवे पर खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
-हरिओम, एआरटीओ प्रवर्तन

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed