सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two minors were brutally beaten by people in the temple in Shahjahanpur

UP: मंदिर में दो नाबालिगों को बेरहमी से पीटा, साधु वेशधारी ने कई बार लात मारी; गिड़गिड़ाते रहे दोनों बालक

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के तिलहर स्थित कछियानी खेड़ा मंदिर में कुछ लोगों ने दो बालकों को बेरहमी से पीटा। दोनों बालकों पर चोरी करने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Two minors were brutally beaten by people in the temple in Shahjahanpur
मंदिर में दो बालकों की पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर स्थित कछियानी खेड़ा मंदिर में चोरी का आरोप लगाकर दो नाबालिगों को बेरहमी से पीटा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दो बालकों को कुछ लोग पीटते दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक साधु वेशधारी है, जो बच्चे का हाथ पकड़कर उसे लात से पीटता है। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos

एक आरोपी ने चप्पल से पीटा 
तिलहर कस्बा के लोकेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार को कछियानी खेड़ा मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। तभी वहां मंदिर समिति के सचिव व अन्य लोग दो बालकों की पिटाई कर रहे थे। उनके अलावा अन्य लोग भी बालकों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। साधु वेशधारी व्यक्ति ने एक बालक को लातों से पीटा तो दूसरे व्यक्ति ने चप्पल से उसकी पिटाई की। दोनों बालक गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं, लेकिन आरोपी उन पर जरा भी तरस नहीं खाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के रुपये चुराने का आरोप 
घटना के वक्त वहां खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति भी खड़ा नजर आ रहा है। उसने भी दोनों बालकों को बचाने का प्रयास नहीं किया। आरोप है कि इन बालकों ने मंदिर में दो महिलाओं के रुपये चुरा लिए थे। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी पिटाई कर दी। मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed