सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ruckus over DJ playing on Holi in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: होली पर डीजे बजाने को लेकर हंगामा, पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात डीजे बजाने के विवाद में मारपीट हो गई। युवकों ने एक मकान में किराये पर रहने वाले पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। मामले में तहरीर दी गई है। 

Ruckus over DJ playing on Holi in Shahjahanpur
घटना के बाद सड़क पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भारद्वाजी मुन्नूगंज फाटक के पास सोमवार रात डीजे बजाने को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि मकान में किराये पर रहने वाले पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज की। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर मारपीट की। विवाद के बाद रात में भारी पुलिस बल पहुंचा। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।

Trending Videos


मोहल्ले के सोनू ने तहरीर में बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर में गाना गाकर रहे थे। तभी मकान में किराये पर रहने वाले कुछ पुलिसकर्मी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। उसके बाद आठ-दस पुलिसकर्मी डंडा लेकर घर में घुसे और मारपीट शुरू कर दी। जिससे उन्हें व उनके दोस्तों को काफी चोटें आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे हुए विवाद के बाद थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मकान में किराये पर डायल 112 का सिपाही रहता था। उसी से बातचीत होने पर सिपाही ने अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया था। मारपीट का आरोप निराधार है। मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed