{"_id":"69b3138ebcd1137754038a0c","slug":"20-lakh-rupees-were-duped-by-the-promise-of-becoming-a-partner-in-a-sand-mining-lease-shamli-news-c-26-1-smrt1048-161230-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रेत खनन के पट्टे में साझीदार बनाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रेत खनन के पट्टे में साझीदार बनाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठगे
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रेत खनन के पट्टे में साझीदार बनाने का झांसा देकर पट्टाधारक पर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पट्टा धारक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
शहर के मोहल्ला शिव विहार रेलपार निवासी गीता देवी और संदीप कुमार हाल निवासी गांव लांक हाल निवासी शिव विहार रेलपार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पास मै. न्यू पैंथर सिक्योरिटी गार्ड सर्विस अलीगढ़ के प्रो. बनी सिंह आए। उनके नाम रेत निकालने का पट्टा गांव पंचपेरा जिला गाजियाबाद निकट लोनी में आवंटित है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे अपना अनुबंध दिखाकर कहा कि उसे साझीदार की आवश्यकता है।
अगर वह साझीदार बन जाओ तो वह अनुबंध कर लेगा। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने उसकी फर्म में अपने खाते से 14 लाख व 16 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने अनुबंध से मना कर दिया। उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो उसने ज्यादा कहने सुनने पर दस लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसने बाकी रुपये नहीं लौटाए और बात भी करने को तैयार नहीं है। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Trending Videos