{"_id":"69b312c9289668c11f05f2b1","slug":"there-is-a-problem-in-getting-the-cylinder-due-to-non-receipt-of-otp-shamli-news-c-26-1-sal1002-161226-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ओटीपी नहीं आने से सिलिंडर मिलने में आ रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ओटीपी नहीं आने से सिलिंडर मिलने में आ रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन, जलालाबाद, थानाभवन, बाबरी। ओटीपी नहीं आने के कारण जिलेभर में लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों की गैस एजेंसियों पर भीड़ उमड़ रही है।
बाबरी स्थित भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने के लिए लंबी कतार लगी नजर आई। कई लोगों को बुकिंग न होने के कारण सिलिंडर नहीं मिल सका, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। मोहित (हिरनवाड़ा) और ललित कुमार (बुटराडा) ने बताया कि वे कई दिनों से सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी आते रहे, लेकिन अभी तक उन्हें गैस नहीं मिली। सौंता निवासी मारूफ ने बताया कि 2021 के बाद से उन्हें सिलेंडर नहीं मिला और बुधवार को निरीक्षण के नाम पर 236 रुपये की रसीद काट दी गई। एजेंसी के सुपरवाइजर संजीव कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं के घर-घर निरीक्षण किए जा रहे हैं। एजेंसी संचालक मीनाक्षी देवी ने बताया कि पिछले दो दिनों से गैस की आपूर्ति में अवरोध था, लेकिन मंगलवार रात को गैस आ गई। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग है, उन्हें सिलिंडर दिया जा रहा है।
ऊन क्षेत्र में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ ओटीपी न आने के कारण बुकिंग नहीं होने की वजह से रही। बेहड़ा निवासी ब्रजपाल, हरसाना निवासी इस्लाम और ऊन निवासी विक्की ने बताया कि ओटीपी न आने से सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। एजेंसी कर्मचारी ने बताया कि 30 दिन बाद ही बुकिंग पर ओटीपी प्राप्त होने पर ही बुकिंग मान्य होगी। जलालाबाद में भी ओटीपी न आने के कारण उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पाई है, जिस कारण लोगों खाली सिलिंडर लेकर लौटना पड़ा। एजेंसी संचालक ने बताया कि ओटीपी देखकर ही सिलिंडर दिया जाएगा।
घरेलू गैस की जनपद में कोई समस्या नहीं है। जरूरतमंदों को गैस जरूर दी जाएगी। स्टॉक की कोई कमी नहीं है। बुकिंग होने में आ रही परेशानी भी जल्द दूर हो जाएगी। - अंकुर यादव, डीएसओ
Trending Videos