{"_id":"69b30d359e39da5fff01ca4b","slug":"uproar-at-gas-agency-in-banat-accused-of-delaying-cylinder-delivery-shamli-news-c-26-1-sal1002-161250-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बनत में गैस एजेंसी पर हंगामा, देरी से सिलिंडर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बनत में गैस एजेंसी पर हंगामा, देरी से सिलिंडर देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
बनत एचपी गैस एजेंसी में गैस बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं की लगी भीड़ । संवाद
विज्ञापन
शामली। बनत स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे लोगों ने देरी से वितरण का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
बताया जाता है कि सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे वहां मारामारी जैसे हालात बन गए। इस दौरान उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच काफी देर तक गहमागहमी होती रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। एजेंसी संचालक जितेंद्र राणा का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी नहीं हुई है, उन्हें सिलिंडर लेने में परेशानी हो रही है। संवाद
सिलिंडर की किल्लत में छह दिन से नहीं लगी ठेली
कैराना में चाट की ठेली लगाने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण उन्होंने पिछले छह दिनों से अपनी चाट की ठेली नहीं लगाई है। उनका कहना है कि सिलिंडर की किल्लत के चलते रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है।
सिलिंडर नहीं मिले तो बंद करनी पड़ सकती है फैक्ट्री
आईआईए के पूर्व चेयरमैन और उद्यमी आशीष जैन का कहना है कि व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। यदि तीन दिन और आपूर्ति नहीं मिली तो फैक्ट्री को बंद करने की भी नौबत आ सकती है। साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल का कहना है कि मामले को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी से मिला जाएगा।
जिलें में घरेलू गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस संबंध मेंं सभी गैस विक्रेताओं को भी निर्देश दिए गए हैं। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी
Trending Videos