सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   4 lakh rupees in currency notes found scattered over a distance of 500 metres on the highway

Shamli News: हाईवे पर 500 मीटर दूर तक बिखरे मिले चार लाख रुपये के नोट

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
4 lakh rupees in currency notes found scattered over a distance of 500 metres on the highway
शामली में हाईवे पर इकट्ठे किए गए नोट। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर काबडौत पुल के निकट दूर तक चार लाख रुपये के नोट बिखरे मिले। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने करीब 500 मीटर तक बिखरे रुपयों को इकट्ठा किया। कोतवाली ले जाकर नोटों की गिनती की तो पूरे चार लाख रुपये हुए। पुलिस ने रकम को मालखाने में जमा करा दिया और रकम के मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos


कोतवाली पुलिस बुधवार देर शाम मेरठ-करनाल हाईवे पर बलवा चौकी इंचार्ज मुकेश दिनकर पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे । उसी दौरान अमित निवासी गांव खरड़ थाना फुगाना जिला बागपत ने काबड़ौत पुल के पास रुपये के नोट बिखरे होने की जानकारी दी। उसने बताया कि बाइक सवार की पीठ पर लगे बैग की चेन खुली हुई थी, जिसमें से नोट निकल कर सड़क पर गिरने शुरू हो गए, लेकिन उसे पता नहीं चला और वह आगे निकल गया। बरामद रुपये में 6 गड्डी 500 के नोटों की तथा चार गड्डी 200-200 के नोटों की एवं दो गड्डी 100-100 के नोटों की पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक-एक कर सभी नोटों को सुरक्षित उठाया और कोतवाली ले आई। कोतवाली में गिनती करने पर चार लाख रुपये पाए गए। नोटों की गड्डियों पर एक बैंक का नाम और पर्ची भी लगी हुई है। पुलिस इस बिंदू पर भी रकम के मालिक की तलाश कर रही है।
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि फिलहाल हाईवे पर मिले चार लाख रुपये मालखाने में जमा कराए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह रुपये किस तरह और किस वाहन से गिरे हैं। या अन्य कोई वजह रही है। इस मामले में अभी जनपद के किसी थाने पर किसी व्यक्ति ने चार लाख रुपये खोने या गुम होने की सूचना नहीं दी है। बैंक से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह रकम किस खाते से और किसने निकाली थी। एएसपी ने अनुरोध किया है कि जिस भी व्यक्ति के ये रुपये खोए हैं, वह कोतवाली आकर सबूत और बैंक संबंधी दस्तावेज पेश करे। पुष्टि होने के बाद नियमानुसार रुपये असली मालिक को दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed