{"_id":"69ea83d04f75ddfb640cee69","slug":"the-gas-agency-sealed-deepening-the-crisis-leaving-thousands-of-families-without-kitchens-shamli-news-c-26-1-sal1002-163942-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सील गैस एजेंसी से गहराया संकट, हजारों परिवारों की रसोई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सील गैस एजेंसी से गहराया संकट, हजारों परिवारों की रसोई ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
बाबरी गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे उपभोक्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाबरी। बाबरी स्थित विश्व धारनी भारत गैस एजेंसी पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद क्षेत्र में गैस आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं के सामने रसोई का संकट खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को ग्राहकों के लिए अस्थायी व्यवस्था करनी चाहिए।
बुधवार शाम ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम सदर निधि भारद्वाज के निर्देश पर नायब तहसीलदार गौरव कुमार ने एजेंसी का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान रिकॉर्ड में गड़बड़ी, वितरण व्यवस्था में अनियमितता सहित कई खामियां सामने आने पर गैस गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया था।
कार्रवाई के अगले ही दिन बृहस्पतिवार सुबह से एजेंसी परिसर पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। एजेंसी प्रबंधन द्वारा बाहर एक बोर्ड लगा दिया गया, जिसमें लिखा है कि सील खुलने के बाद ही गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस सूचना से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई।
उपभोक्ताओं की पीड़ा छलकी
श्रीचंद (बाबरी) ने बताया कि उन्होंने नौ अप्रैल को गैस सिलिंडर बुक कराया था और कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को डिलीवरी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन एजेंसी सील मिलने से बड़ी समस्या खड़ी हो गई। घर में गैस खत्म है, अब खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है।
आसिफ (भैसानी) भी सिलिंडर लेने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भी निराश होकर लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि एक दिन की देरी भी घर के कामकाज को प्रभावित कर देती है, यहां तो पूरी व्यवस्था ही ठप हो गई है।
आशीष (सूरजपुर) का कहना है कि एजेंसी बंद होने से गांवों में चिंता बढ़ गई है। कई घरों में गैस खत्म होने वाली है, अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X