सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Holi of smart meter was burnt by creating ruckus

Shamli News: हंगामा कर स्मार्ट मीटर की होली जलाई

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Holi of smart meter was burnt by creating ruckus
शामली में कैराना रोड पर अ​धिक्षण - अ​भियंता कार्यालय में ज्ञापन देते व्यापारी । संवाद - फोटो : जगतजीत इंटर कॉलेज में अमर प्रकाश को मिठाई ​खिलाते प्रधानाचार्य।
विज्ञापन
शामली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को स्मार्ट मीटर व बिजली कटौती के खिलाफ अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर की होली जलाई और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

संगठन के प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव रुहेला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा नमन गोयल के नेतृत्व में व्यापारी शहर के कैराना रोड स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर पहुंचे और स्मार्ट मीटर की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र कुमार की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय लिपिक को नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता को समाप्त करने, प्रीपेड मीटर लगाए जाते समय संचालन से संबंधित मैन्युअल उपभोक्ता को उपलब्ध कराने, प्रीपेड मीटर की पांच साल की गारंटी उपभोक्ता को उपलब्ध कराने, प्रीपेड मीटर लगाए जाते समय ही उपभोक्ता के मोबाइल में एप डाउनलोड किए जाने की व्यवस्था करने, सीलिंग सर्टिफिकेट उपभोक्ता को मौके पर दिए जाने, प्रीपेड मीटर तेज चलने की शिकायतों के लिए एक स्वतंत्र लैब की स्थापना करने और उसे लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर बिलिंग में सुधार किए जाने की मांग की।
इस दाैरान जिला महामंत्री कन्हैया संगल, विनोद गोत्रा, जिला संगठन मंत्री संजीव, सतीश संगल, जावेद अंसारी, सचिन शर्मा, सागर, अंकुर, रोबिन संगल, यूनिस, राहुल नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed