सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of murdering wife and two daughters detained under NSA

Shamli News: पत्नी और दो बेटियों की हत्या का आरोपी एनएसए में निरुद्ध

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of murdering wife and two daughters detained under NSA
विज्ञापन
कांधला। गांव गढ़ी दौलत में पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर शव दफनाने के आरोपी फारूख के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है। गांव गढ़ी दौलत में 17 दिसंबर को फारूख ने अपनी पत्नी ताहिरा, 14 वर्षीय पुत्री आफरीन और 7 वर्षीय पुत्री सहरीन की हत्या कर तीनों शवों को अपने घर के आंगन में बने शौचालय के गड्ढे में दफना दिया था। इस मामले में कांधला थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तीन तमंचे, सात खोखे और दस कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। वर्तमान में आरोपी मुजफ्फरनगर जिला कारागार में बंद है। घटना की गंभीरता और क्षेत्र में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कांधला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी थी। एसपी ने बताया कि आरोपी को एनएसए में निरुद्ध करने के आदेश जारी किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed