सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traveling from Baghpat to Saharanpur on the expressway is risky

Shamli News: एक्सप्रेसवे पर बागपत से सहारनपुर तक यात्रा जोखिम भरी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Traveling from Baghpat to Saharanpur on the expressway is risky
विज्ञापन
शामली। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे के बागपत से सहारनपुर तक के हिस्से पर यात्रा करना फिलहाल जोखिम भरा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए इस अधूरे खंड पर यात्रा न करने की सख्त चेतावनी दी है और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
Trending Videos

एनएचएआई बागपत के अनुसार दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा मात्र ढाई घंटे में संभव बनाएगी, जो वर्तमान में 6 से 7 घंटे का समय लेती है। अब प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अभी पूरा एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए चालू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फेज-1 के तहत अक्षरधाम, दिल्ली से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) जंक्शन, बागपत-खेकड़ा तक लगभग 32 किलोमीटर का खंड ट्रायल रन के रूप में सार्वजनिक उपयोग के लिए खोला गया है, जहां सावधानीपूर्वक यात्रा की जा सकती है।
वहीं फेज-2 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, जो ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे बागपत से सहारनपुर बाईपास तक लगभग 120 किलोमीटर लंबा है, अभी आम जनता के लिए पूरी तरह बंद है। इस हिस्से में निर्माण और फिनिशिंग का कार्य जारी है। विभिन्न स्थानों पर कंक्रीट बैरियर लगाकर प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।
एनएचएआई बागपत और नई दिल्ली की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि कुछ वाहन चालक बैरियर हटाकर या अनदेखी कर इस अधूरे खंड से गुजरने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह खंड पूरी तरह असुरक्षित है, जहां भारी मशीनरी, अधूरी सड़कें, साइन बोर्डों की कमी और उच्च जोखिम वाले क्षेत्र मौजूद हैं। यहां यात्रा करना गंभीर चोट या जानलेवा दुर्घटना का कारण बन सकता है।

120 किमी का खंड जनता के लिए बंद
परियोजना प्रबंधक नरेंद्र कुमार सिंह और साइट इंजीनियर राजन पांडे ने स्पष्ट किया कि बागपत से सहारनपुर, देहरादून या अन्य स्थानों की यात्रा के लिए इस एक्सप्रेसवे का उपयोग न करें। यह खंड जनता के लिए बंद है और पूरी तरह असुरक्षित है। वर्तमान में केवल अक्षरधाम से बागपत ईपीई तक के फेज-1 खंड का ही उपयोग करें। पूर्ण दिल्ली–देहरादून यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं, जब तक एक्सप्रेसवे आधिकारिक रूप से पूरी तरह नहीं खोल दिया जाता। बताया कि फरवरी 2026 के प्रथम सप्ताह के बाद बागपत से सहारनपुर तक एक्सप्रेसवे को ट्रायल के रूप में खोले जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed