सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Processions taken out with great pomp on Sant Ravidas Jayanti

Shamli News: संत रविदास जयंती पर धूमधाम से निकाली गईं शोभायात्राएं

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Processions taken out with great pomp on Sant Ravidas Jayanti
गांव हथछोया में श्री संत शिरोमणि रविदास महाराज आश्रम पर करते हवन पूजन श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
शामली। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हवन, पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर बैंडबाजों व झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
Trending Videos

शहर के टंकी रोड स्थित मंदिर में श्री गुरु रविदास समाज कल्याण समिति द्वारा कार्यक्रम में सुबह हवन हुआ। इसके बाद विचार गोष्ठी और भंडारा हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरविंद संगल, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, समिति के अध्यक्ष सतेंद्र धीरयान, सचिव कंवरपाल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार, राजबहादुर, नरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, गजेंद्र, वीरपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के मुख्यालय मोहल्ला पंसारियान वाल्मिकी कॉलोनी संत रविदास के चित्र पर मंच के अध्यक्ष अरविंद झंझोट व अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पमाला अर्पित की। मुकेश, विशाल कुमार, अरुण झंझोट, महेंद्र, धर्मवीर सिंह, जीत सिंह, पारस आदि मौजूद रहे।
गांव खेड़ीकरमू में रविदास मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। गांव में होते हुए मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। संत रविदास समेत कई झांकियां शामिल रहीं। अध्यक्ष पवन कुमार, अंकित कुमार, सुमित कुमार, उदल, रमन सिंह, अतुल, रविंद्र डबास, अनिल कुमार रहे।
कस्बा बनत के रविवाद मंदिर में समिति द्वारा हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह, सचिव सुंदरपाल, राजकुमार, किरणपाल, ज्ञानदास, धर्मसिंह, पूर्व चेयरमैन राजीव कुमार, चेयरमैन पति धर्मवीर सिंह व सभासद प्रशांत उर्फ पप्पी, लोकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

गांव हथछोया में श्री संत शिरोमणि रविदास महाराज आश्रम पर  करते हवन पूजन श्रद्धालु । संवाद

गांव हथछोया में श्री संत शिरोमणि रविदास महाराज आश्रम पर करते हवन पूजन श्रद्धालु । संवाद

गांव हथछोया में श्री संत शिरोमणि रविदास महाराज आश्रम पर  करते हवन पूजन श्रद्धालु । संवाद

गांव हथछोया में श्री संत शिरोमणि रविदास महाराज आश्रम पर करते हवन पूजन श्रद्धालु । संवाद

गांव हथछोया में श्री संत शिरोमणि रविदास महाराज आश्रम पर  करते हवन पूजन श्रद्धालु । संवाद

गांव हथछोया में श्री संत शिरोमणि रविदास महाराज आश्रम पर करते हवन पूजन श्रद्धालु । संवाद

गांव हथछोया में श्री संत शिरोमणि रविदास महाराज आश्रम पर  करते हवन पूजन श्रद्धालु । संवाद

गांव हथछोया में श्री संत शिरोमणि रविदास महाराज आश्रम पर करते हवन पूजन श्रद्धालु । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed