{"_id":"69d6b03f9716e203df0fce56","slug":"ats-examined-the-call-details-of-five-people-including-a-woman-shamli-news-c-26-1-smrt1048-163051-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एटीएस ने महिला समेत पांच लोगों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एटीएस ने महिला समेत पांच लोगों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली
विज्ञापन
विज्ञापन
- कई घंटे तक की गई पूछताछ के बाद छोड़ा गया था
- कैराना से चार लोग व शामली से महिला को पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में पकड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। आतंकवादी निरोधी दस्ता (एटीएस) देवबंद सहारनपुर की टीम ने कैराना व शामली में दबिश देकर महिला समेत पांच लोगों को पकड़ा था। सभी से अलग-अलग पूछताछ की और उनकी मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली। फिलहाल जांच में कोई मामला संदिग्ध न मिलने पर उन्हें छोड़ा गया था।
देवबंद की एटीएस टीम ने सोमवार सुबह कैराना के खुरगान रोड, इमामबाड़ा व नगला खेड़ा गांव से पूर्व सभासद समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया था। सभी पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद शामली से महिला को पकड़ा था। इसके बाद उन्हें एटीएस अपने साथ ले गई थी। वहां पर सभी से अलग-अलग पूछताछ की गई तथा उनके मोबाइल फोन की भी जांच की गई। जांच के दौरान पाकिस्तान में कॉल करने संबंधी कोई संदिग्ध मामला नहीं मिल सका। इसके बाद सभी को देर शाम छोड़ दिया गया था।
घर लौटे पूर्व सभासद ने बताया कि एटीएस टीम ने अपने कार्यालय में उन सभी से अलग-अलग पूछताछ की। एटीएस ने उससे पूछा था कि उनके मोबाइल फोन के नंबर से पाकिस्तान के किसी नंबर पर फोन कॉल की गई है। उसने बताया कि उसके द्वारा कभी भी पाकिस्तान में कॉल नहीं की गई और न ही वहां के किसी व्यक्ति से उसके कोई संबंध है। जांच के दौरान सभी के मोबाइल फोन में कॉल करने संबंधी कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर छोड़ा गया।
- एटीएस ने इकबाल काना के भतीजे से भी की पूछताछ
पाकिस्तान में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आईएसआई हैंडलर इकबाल काना का परिवार कैराना में रहता है। बताया गया है कि इकबाल काना के एक भाई की चौक बाज़ार में कॉस्मेटिक की दुकान मौजूद है तथा एक कॉलोनी में उसने अपना मकान बना रखा है। वहीं नगर के एक मोहल्ले में उसका भतीजा भी रहता है। एटीएस ने मंगलवार को इकबाल काना के सगे भतीजे को भी हिरासत में लिया था। जिससे गहनता से पूछताछ की गई थी। एटीएस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
Trending Videos