सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The condition of the girl injured in the swing is improving.

Shamli News: झूले की चपेट में आकर घायल बालिका की हालत में सुधार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The condition of the girl injured in the swing is improving.
विज्ञापन
बाल फंसने के कारण बालिका के सिर की खाल भी हटी
Trending Videos


थानाभवन। क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में झूले में बाल फंसने से घायल बालिका असबा की हालत में दूसरे दिन सुधार है। सुधार होने पर उसे शामली के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सिर के बाल फंसने झूले में फंसने के कारण उसके सिर से खाल और बाल पूरी तरह से हट गए हैं।
गांव निवासी किसान मुनीर की पुत्री असबा परवीन मंगलवार को गांव में ही मेले में गई थी। वह झूला झूलने के लिए खड़ी थी। आरोप है कि कर्मचारी ने अचानक झूला चालू कर दिया। झूले की चपेट में आने से असबा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। झूले में फंसने के कारण सिर की खाल भी उतर गई। थानाभवन से बालिका को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। शामली में उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उधर, बिना अनुमति मेले में झूला लगाने पर गांव के याकूब और उसकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में पीड़ित और परिजनों के कहने पर दोनों को छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed