{"_id":"69d6b11b25d31eaf3b03f4eb","slug":"unseasonal-rains-accompanied-by-strong-winds-damage-wheat-crop-farmers-worried-shamli-news-c-26-1-smrt1048-163049-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तेज हवाओं के साथ हुई बे मौसम बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तेज हवाओं के साथ हुई बे मौसम बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, किसान परेशान
विज्ञापन
शामली में कैराना रोड पर जलभराव में जाते वाहन । संवाद
विज्ञापन
- गेहूं का दाना काला पड़ने व गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका से किसान चिंतित
- अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/चौसाना। जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली। इसके बाद शाम को तेज हवा के साथ आधा घंटा बारिश हुई। बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका से किसान परेशान नजर आए। मौसम में आए बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में सात और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
जिले में बुधवार को सुबह बादल छाए रहे। सुबह आठ बजे काले बादल छाने से बारिश होने की संभावना बन गई थी, लेकिन मामूली बूंदाबांदी हुई। सुबह दस बजे थोड़ी देर के लिए धूप निकली। इसके बाद फिर बादल छा गए। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन इसके बाद शाम चार बजे अचानक बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे तक बारिश होने से गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई।
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम होकर 17 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा से चली। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को हल्के बादल छाने व धूप निकलने से मौसम शुष्क रहने के आसार है।
चौसाना में बारिश से गेहूं की फसल भीग गई, जिसे सूखने में समय लगेगा। बारिश के कारण गेहूं कटाई का कार्य बाधित हो गया। क्षेत्र के कमालपुर व बिडौली सादात गांव में मंगलवार रात में भी बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। इससे पकी हुई फसल को नुकसान हुआ है। किसान राममेहर, अनुज, कमल, कुलदीप, अवतार सिंह, बलकार सिंह और नंदू ने बताया कि बारिश में भीगने से गेहूं के दाने काले पड़ने लगे हैं और गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर बाजार भाव पर पड़ेगा और उन्हें उचित मूल्य मिलने की उम्मीद भी कम होती जा रही है। इस समय कटाई का कार्य चल रहा है, लेकिन एक सप्ताह से हर दूसरे-तीसरे दिन आंधी और बारिश से फसल को बचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ, तो नुकसान और बढ़ सकता है। बारिश होने से सब्जी की फसल भी प्रभावित हुई है।
Trending Videos