{"_id":"69daa64753c0632c00048f05","slug":"attempt-to-defraud-1500-people-in-the-name-of-advance-booking-of-gas-shamli-news-c-26-1-smrt1048-163232-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गैस की एडवांस बुकिंग के नाम पर 1500 लोगों से ठगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गैस की एडवांस बुकिंग के नाम पर 1500 लोगों से ठगी की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गैस की किल्लत के चलते साइबर ठगों ने मोहल्ला काकानगर निवासी व्यापारी के व्हाट्सएप पर गैस की एडवांस बुकिंग के नाम से डॉट एपीके पीडीएफ फाइल भेज दी। फाइल पर क्लिक करते ही व्हाट्सएप हैक हो गया। इसके बाद व्हाट्सएप ग्रुपों में जुड़े 1500 लोगों को एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगी की कोशिश की गई। पीड़ित व्यापारी ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की है।
शहर के मोहल्ला काकानगर निवासी सत्यप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे उनके व्हाट्सएप पर गैस की एडवांस बुकिंग के नाम से डॉट एपीके पीडीएफ फाइल आई। उसके साथ ही लिखा था कि डाउनलोड करिए और गैस सिलिंडर बुक कर लीजिए। उन्होंने जैसे ही उसने फाइल पर क्लिक किया तो उनका व्हाट्सएप हैक हो गया। इसके बाद उनके मोबाइल फोन के व्हाट्सएप ग्रुपों में और परिचितों समेत एक हजार लोगों से ज्यादा को एपीके फाइल भेज दी गई। जब उनके पास परिचितों के फोन आने शुरू हुए तब उन्हें व्हाट्सएप हैक होने की जानकारी मिली, हालांकि अभी तक किसी के साथ ठगी होने के बारे में जानकारी नहीं मिली।पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
अनजान कॉल व लिंक पर न करें भरोसा, बरतें सावधानी
साइबर एक्सपर्ट संजीव भटनागर ने बताया कि डॉट एपीके फाइल पर न तो क्लिक करें और न ही डाउनलोड करें। ऐसा करने से साइबर ठगी हो सकती है। उन्होंने बताया कि अनजान कॉल/लिंक पर भरोसा न करें। ओटीपी, पिन या यूपीआई पासवर्ड समेत कोई भी निजी जानकारी साझा न करें। हमेशा आधिकारिक ऐप्स का उपयोग करें और अपने सिस्टम को अपडेट रखें। अगर किसी के साथ धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
Trending Videos