{"_id":"69daaa79449d8c5c7607cf66","slug":"indian-army-marksman-hits-the-target-accurately-shamli-news-c-26-1-aur1003-163260-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भारतीय सेना के निशानेबाज ने लगाए सटीक निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भारतीय सेना के निशानेबाज ने लगाए सटीक निशाने
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
शहर के झिंझाना रोड पर आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाते निशानेबाज. कोच
विज्ञापन
शामली। क्रीड़ा भारती एवं शामली राइफल क्लब द्वारा आयोजित 8वीं रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुक्रवार को तीसरे दिन प्रतियोगिता में भारतीय सेना और पुलिस विभाग के निशानेबाजों ने भी सटीक निशाने लगाते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। शुक्रवार को हुए मुकाबलों में एयर पिस्टल आईएसएसएफ वर्ग में भारतीय सेना के बॉबी कौशिक ने 574/600 अंक प्राप्त किए। एयर राइफल आईएसएसएफ वर्ग में शामली के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पीयूष शर्मा ने 628.6 अंक, जूनियर पुरुष वर्ग में सहारनपुर के हर्ष सूर्या ने 628.3 अंक और ओलंपियन दिव्यांश सिंह पंवार ने 627.8 अंक हासिल किए।
एयर पिस्टल एनआर पुरुष वर्ग में दिल्ली के उत्सव मलिक 375/400 अंक और एयर राइफल एनआर पुरुष वर्ग में सोनीपत के लव कुमार 376/400 अंक के साथ आगे रहे। एयर राइफल बालिका वर्ग में दिल्ली की सिमरन मल्होत्रा 396/400 अंक के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। क्रीड़ा भारती प्रदेश मंत्री डॉ. विकास अग्रवाल ने उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि खेल से हिम्मत, साहस और धैर्य का विकास होता है। प्रतियोगिता में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर, फरीदाबाद, प्रयागराज, हिसार, कैथल के खिलाड़ी और भारतीय सेना एवं यूपी पुलिस के निशानेबाजों ने भाग लिया।
तकनीकी अधिकारियों के रूप में आईएसएसएफ ज्यूरी मनोज तोमर, तपन मलिक, पुलकित राठी, विकल्प देशवाल, संस्कार सिंघल और कुलवंश मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन आज होगा। जिसमें पंकज मलिक (विधायक चरथावल) और वीरेंद्र सिंह तोमर (आयुक्त दिल्ली विकास प्राधिकरण) विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
Trending Videos