{"_id":"69af15e08004a04977058cf4","slug":"awareness-rally-taken-out-for-the-success-of-national-lok-adalat-shamli-news-c-26-1-sal1001-161060-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जागरूकता रैली निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
कैराना में राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रचार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जनपद न्यायाधीश इंद्
विज्ञापन
कैराना। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश इंदरप्रीत सिंह जोश ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराने की अपील की। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक वादों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर कराना है, ताकि लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि इस बार करीब दो लाख वादों को निस्तारण के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बृजेश कुमार शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र राय, सीमा वर्मा, ऋतु नागर, सिविल जज सीनियर डिवीजन आंचल कसाना, आशीष काम्बोज, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार, अंकित त्यागी, तरुण मित्तल, आलोक चौहान, जावेद अली, बार एसोसिएशन अध्यक्ष इशपाल सिंह, महासचिव सर्वेज जंग सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
Trending Videos