सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Contract lineman arrested while taking bribe of Rs 10,000

Shamli News: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते संविदा लाइनमैन गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman arrested while taking bribe of Rs 10,000
कांधला,थाना क्षेत्र के गांव डुढार स्थित बिजली घर पर तैनात संविदा लाइनमैन को हिरासत में लेक
विज्ञापन
शामली/कांधला। सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने कांधला क्षेत्र के गांव डुढ़ार स्थित बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन रामबीर सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। संविदा लाइनमैन पर ग्रामीण से मीटर लगाने एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। इस मामले में कांधला थाने पर एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर अमित कुमार की तरफ से लाइनमैन के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

गांव डुढ़ार निवासी शिवम ने छह मार्च को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन थाना) सहारनपुर को शिकायत की थी कि बिजली का बकाया भुगतान जमा करने के बाद भी विभाग की तरफ से मीटर नहीं लगाया जा रहा है। मीटर लगाने की एवज में उससे डुढ़ार बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन रामबीर सिंह निवासी गढ़ी रामकौर दस हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। संविदा लाइनमैन का कहना था कि जब तक रिश्वत नहीं देंगे, तब तक मीटर नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी करप्शन थाना सहारनपुर के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने में एसडीओ कार्यालय के एक लिपिक को भी शामिल होना बताया। इसके बाद संविदा लाइनमैन को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई गई। योजना के तहत सोमवार काे एंटीकरप्शन की टीम शामली पहुंची और शिकायतकर्ता शिवम को ट्रीट किए हुए 500 रुपये के 20 नोट दिए। इसके बाद संविदा लाइनमैन को शिवम ने बिजलीघर के पास रिश्वत के दस हजार रुपये थमाए, तभी आसपास मौजूद एंटी करप्शन टीम ने संविदा लाइनमैन को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरेापी लाइनमैन को कांधला थाना लाकर पूछताछ की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में लिपिक की भूमिका की जांच की जा रही है।

15 दिन से मीटर लगवाने को बिजलीघर के चक्कर काट रहा था ग्रामीण

शामली। गांव डुढ़ार निवासी ग्रामीण शिवम को संविदा लाइनमैन 15 दिन से चक्कर कटवा रहा था। उसने बिना रिश्वत दिए मीटर लगाने से इनकार कर दिया था। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम को दो दिन पहले शिकायत की थी।
एंटी करप्शन टीम थाने के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता
शिवम ने बताया कि उस पर विद्युत विभाग के बिल के 52 हजार रुपये बकाया थे। उसने दिसंबर माह में विभाग की ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण कराया था। छूट मिलने पर उसे 30286 रुपये जमा करने थे। उसने 24 फरवरी को 30286 रुपये जमा कर दिए थे। इसके बाद उस पर विभाग का कोई बकाया नहीं रहा था। इसके बाद से वह मीटर लगाने के लिए कभी बिजलीघर तो कभी बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहा था।
संविदा लाइनमैन ने उससे मीटर लगवाने की एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी लाइनमैन को रंगे हाथ पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। टीम में शामिल सहारनपुर से थाना प्रभारी जसपाल सिंह के साथ इंस्पेक्टर अमित कुमार व साबिर अली, एसआई विकास त्यागी, तीन दीवान और छह कांस्टेबल दो कार से कांधला के डुढ़ार पहुंचे और बिजलीघर के आसपास मौजूद रहे। योजना के तहत संविदा लाइनमैन को रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed